HI : For the Hindus, by a Hindu

Home

|

Donate

भवानीशंकरौ वन्दे श्रद्धाविश्वासरूपिणौ। याभ्यां विना न पश्यन्ति सिद्धाः स्वान्तःस्थमीश्वरम्।। Chaupayi Meaning in Hindi

भवानीशंकरौ वन्दे श्रद्धाविश्वासरूपिणौ।
याभ्यां विना न पश्यन्ति सिद्धाः स्वान्तःस्थमीश्वरम्।।

भावार्थ (Translation)

मैं माता भवानी और भगवान शंकर को प्रणाम करता हूँ,
जो श्रद्धा और विश्वास के स्वरूप हैं।
जिनके बिना, महान सिद्ध पुरुष भी
अपने हृदय में स्थित परमेश्वर का दर्शन नहीं कर सकते।

I bow to Bhavānī (Goddess Parvati) and Śaṅkara (Lord Shiva),
who are the embodiments of faith and conviction.
Without them, even the spiritually accomplished beings
cannot perceive the Supreme Lord residing within their own hearts.

शब्दावली (Word Meanings)

शब्द (Word) अर्थ (Meaning)
भवानीशंकरौ भवानी और शंकर दोनों (Bhavānī and Śaṅkara together)
वन्दे मैं वंदन/नमस्कार करता हूँ (I bow to / I worship)
श्रद्धाविश्वासरूपिणौ जो श्रद्धा और विश्वास के रूप हैं (Who embody faith and conviction)
याभ्यां जिन दोनों के द्वारा/से (By whom / through both of them)
विना बिना / रहित (Without)
पश्यन्ति देखते / अनुभव करते (See / perceive)
सिद्धाः सिद्ध पुरुष, साधना से सफल (सिद्ध पुरुष, साधना से सफल)
स्व अपना (One’s own)
अन्तःस्थम् हृदय के भीतर स्थित (Dwelling inside the heart)
ईश्वरम् भगवान, परमात्मा (The Supreme Lord / God)

Sachin Verma's Editorial

श्रीरामचरितमानस के बालकाण्ड के मंगलाचरण में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज दूसरी वंदना में कहते हैं -
“भवानीशंकरौ वन्दे, श्रद्धाविश्वासरूपिणौ…”
मानस की कथा आरंभ करने से पहले वे माता भवानी और भगवान शंकर को नमन करते हैं। यहाँ शिव-पार्वती किसी मूर्ति मात्र के प्रतीक नहीं, बल्कि श्रद्धा और विश्वास के दैवी स्वरूप हैं।

तुलसीदास जी का संदेश स्पष्ट है -
भक्ति का प्रारम्भ बाहरी अनुष्ठानों से नहीं,
भीतर के विश्वास से होता है।

योग-साधना, तपस्या, सिद्धियाँ - ये सब व्यर्थ हैं यदि हृदय में आस्था नहीं। स्वयं सिद्ध पुरुष भी अंतर्यामी ईश्वर का साक्षात्कार नहीं कर सकते, यदि श्रद्धा और विश्वास का अभाव हो। यह केवल काव्य नहीं, गहन जीवन-दर्शन है।

शिव - अचल विश्वास, आत्मबल और स्थिरता के प्रतीक हैं।
भवानी - प्रेमपूर्ण समर्पण और भक्ति की शक्ति हैं।

जब ये दोनों भाव संगठित होते हैं तो हृदय पारदर्शी हो उठता है और वही ईश्वर का दर्पण बन जाता है। जहाँ संदेह हावी हो, वहाँ दिव्यता भी ओझल रहती है।

मानस के आरंभ में ही तुलसीदास जी हमें बताते हैं -
रामकथा केवल सुनी जाने के लिए नहीं,
अंतःकरण में जगी जाने के लिए है।
और यह जागरण तभी संभव है,
जब हमारे भीतर श्रद्धा (भवानी) और विश्वास (शंकर) का वास हो।

इस प्रकार यह श्लोक हमारी आत्मयात्रा का प्रथम द्वार है -
राम को पाने से पहले
हमें अपने भीतर स्थिर करना होगा
भक्ति और भरोसे की दिव्य जोड़ी - भवानीशंकर।



[ENGLISH TRANSLATION]

In the Mangalacharan of Bālakāṇḍ in Śrī Rāmcharitmānas, Goswami Tulsidas Ji presents a timeless spiritual truth in his second invocation: “Bhavānīśaṅkarau vande, śraddhā-viśvāsa-rūpiṇau…” Before describing the life of Lord Rama, Tulsidas Ji first bows to Shiva and Parvati - the eternal couple who symbolize Faith (Shraddhā) and Trust (Viśvāsa).

Tulsidas Ji teaches:
The first step of devotion does not begin with scriptures or rituals -
It begins within, with unwavering belief.

Even those who have mastered yoga, penance or mystic powers, the “siddhas”, fail to witness the God dwelling in their own heart if they lack faith and inner conviction. This is not just poetry; it is a profound spiritual psychology.

Lord Shiva represents firmness of trust - the steady anchor of the soul.
Mata Bhavani represents loving surrender - the heart’s devotion.

Where these two unite, the inner eye awakens.
Where doubt replaces trust, even the enlightened remain blind to the Divine.

By placing this śloka at the very beginning of his epic, Tulsidas Ji reminds every reader: The story of Lord Rama is not merely to be read - it is to be realized. That realization becomes possible only when devotion and confidence walk together.

Thus, the verse serves as a spiritual key:
If we wish to discover Rama within our lives,
we must first welcome Bhavani and Shankara - Faith and Trust - into our hearts.